भाजपा नेता ने पैसे लिये, लेकिन जमीन नहीं दी

मयूरेश पिंगले

मेरे खिलाफ षडयंत्र, कोर्ट जाऊंगा–पिंगले 

इंदौर। भाजपा नेता पर एक कारोबारी ने जमीन नहीं देने का आरोप लगाया है। कारोबारी विजय सिंह ने अपने उद्योग के लिए भाजपा नेता और वर्तमान में युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार मयूरेश पिंगले और उनके पिता सुरेश पिंगले से एक जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि इसके लिए 2.18 करोड़ रूपये की राशि भी चुकाई गई, लेकिन राशि लेने के बाद भी पिंगले ने उन्हें जमीन नहीं दी। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने भी नेताओं के दबाव प्रभाव में आकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि इस मामले में मयूरेश का कहना है कि मुझसे किसी प्रकार की कोई डील नहीं की गई है और न ही मेरे खाते में रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह मामला मेरे पिताजी का है। मैं इस मामले में मानहानि का दावा कर रहा हूं। चूंकि मेरा नाम युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए आया है इसलिए यह सब षड्यंत्रपूर्वक किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments