![]() |
| सिंबॉलिक फोटो |
गोपालगंज। दुल्हा दुल्हन को लेकर खुशी खुशी घर लौट रहा था कि रास्ते में कुछ लोग आए और दुल्हन को छुड़ाकर ले गए। परेशान दुल्हा थाने पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। मामला बिहार के गोपालगंज का है, जहां उत्तरप्रदेश के आगरा से शादी करके दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ लौट रहा था, लेकिन रास्ते में कुछ लोग आए, दूल्हे और उसके परिवार के साथ मारपीट की और दुल्हन को लेकर फरार हो गए.। दूल्हे का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर उससे पहले ही 1 लाख 20 हजार रुपये लिए गए थे. इसके बाद शादी हुई और घर लौटते वक्त दुल्हन के साथ-साथ गहने और कुछ सामान भी गायब हो गया। दूल्हे का नाम दिलीप कुमार है। वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लोहामंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दिलीप के मुताबिक, उसके घर के पास एक महिला कई साल से रहती थी। धीरे-धीरे उसकी और परिवार की उस महिला से जान-पहचान हो गई. महिला ने उसकी शादी कराने की बात कही। रिश्ता तय हुआ तो शादी के नाम पर परिवार से 1.20 लाख रुपये मांगे गए। परिवार ने पैसे दे दिए. इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो गईं और दिलीप अपने परिवार के साथ गोपालगंज पहुंच गया। परिवार के मुताबिक, शादी के लिए पूरा परिवार करीब पांच दिनों तक थावे में होटल में रुका, फिर 7 अगस्त को थावे मंदिर परिसर स्थित मैरिज हॉल में शादी की रस्में पूरी हुईं. दूल्हा-दुल्हन ने शादी की। परिवार में खुशी का माहौल था. शादी के बाद दोनों होटल लौटे. इसके बाद घर जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई। दुल्हन कौन थी? जिस महिला ने रिश्ता कराया, वह कौन है? इसे लेकर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।

0 Comments