धार। जिले के बदनावर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रॉले ने सामने से आ रही मारुति ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह पिचक गई।
हादसे में वैन में सवार वडोदरा (गुजरात) के 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी श्रद्धालु उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे।
पुलिस ने क्रेन/ग्राइंडर मशीन की मदद से वैन को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक ट्रॉला बदनावर से उज्जैन की ओर जा रहा था, जबकि ईको वैन उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments