अंजान बुजुर्ग महिला को दे दिया सीएम विजय ने अपना चश्मा, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

 


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्टूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात एक बुजुर्ग महिला से हुई। इस दौरान विजय ने अपना Christian Dior का चश्मा उतारकर महिला को दे दिया। महिला ने चश्मा पहनकर मुख्यमंत्री का हाथ थाम लिया और उनके साथ चलने लगी।

इस पूरे वाकये का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। मुख्यमंत्री और बुजुर्ग महिला के बीच दिखी यह आत्मीयता लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में चश्मे की कीमत करीब ₹40 हजार से ₹50 हजार बताई जा रही है।

यह मुलाकात विजय के मेट्टूर दौरे के दौरान हुई, जहां उन्होंने मेट्टूर बांध से कावेरी डेल्टा के लिए पानी छोड़ा।

Post a Comment

0 Comments