उज्जैन। अपने आपको तांत्रिक बताने वाली एक अघोरी किन्नर को आज उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अघोरी किन्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला था, जिसमें वह एक जलती चिता से मांस निकालकर खा रही है और कई आपत्तिजनक बातें कर रही है। इस मामले में अघोरी अखाड़े के साधु संतों ने विरोध जताया था और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस पर जीवाजीगंज पुलिस ने उक्त अघोरी किन्नर को ढूंढते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त अघोरी किन्नर अखाड़े से जुड़ी हुई थी और तेलंगाना की रहने वाली है। वह उज्जैन में भव्य आश्रम बनाना चाहती हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
0 Comments