नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट

 बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामला नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से जुड़ा बताया जा रहा है।


राजस्थान के बीकानेर में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।

बताया जा रहा है कि पहले मेघवाल को स्वागत और माला पहनाने के बहाने बाहर बुलाया गया। इसके बाद टिकट को लेकर उनसे सवाल-जवाब हुआ जिसके बाद कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ और मुक्के मारे। घटना के दौरान उनका कुर्ता भी फट गया।

मेघवाल ने आरोप लगाया कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे और वार्ड 50 से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने टिकट और पार्टी सिंबल वितरण में कथित गड़बड़ी के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments