खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पालदा के उद्योग नगर स्थित पैपे न्यूट्रिशन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर भंडारित मिली। इसके बाद मौके से 375 क्विंटल शक्कर जब्त कर ली गई। विभाग द्वारा प्रतिष्ठान के दस्तावेज और स्टॉक से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
वहीं, पालदा क्षेत्र के कई शक्कर डीलरों के गोदामों की भी जांच की गई। इनमें आकाश एंटरप्राइजेज में 2820, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885, राज ट्रेडर्स में 2378 और अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल शक्कर मिली। अन्य गोदामों में भी स्टॉक की जांच की गई, लेकिन सभी डीलरों का स्टॉक सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की सीमा के भीतर पाया गया।
खाद्य विभाग ने कहा है कि जिले में शक्कर के स्टॉक और भंडारण की लगातार निगरानी की जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments