जांच में पनीर, सांच्या मीडियम फैट पनीर और खोपराबूरा के नमूने अवमानक पाए गए। वहीं पिस्ता कतरण और मूंगफली दाना के नमूने असुरक्षित बताए गए। रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ और अजवाइन कुकिंग के नमूने मानक स्तर के पाए गए।
इससे पहले होटल के निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा विभाग को कई गंभीर खामियां मिली थीं। जांच के दौरान कॉकरोच, चूहों की लीद, फंगस लगी मूंगफली, सड़े आलू-टमाटर, गलत लेबलिंग और वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखने जैसी गड़बड़ियां सामने आई थीं। करीब 66-67 किलो नॉनवेज सामग्री भी बिना पैकिंग/एक्सपायरी जानकारी के मिली थी।
इन खामियों के आधार पर खाद्य विभाग ने होटल का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर किचन सील किया था। हालांकि बाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबन और किचन सील करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाकर किचन खोलने के निर्देश दिए।

0 Comments