इंदौर। एमवाय अस्पताल की न्यू ओपीडी में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
इंदौर। एमवाय अस्पताल की न्यू ओपीडी में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने सांप को खिड़की के पास देखा और तुरंत गार्ड को सूचना दी।
सांप को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह काफी देर तक परिसर में घूमता रहा। बाद में महिला गार्ड और अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल परिसर से बाहर झाड़ियों की ओर भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

0 Comments