इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न विभागों, शिक्षकों और मेडिकल शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डीन डॉ. संजीव नारंग, आयुष्मान डायरेक्टर डॉ. जीएस पटेल, वाइस डीन डॉ. रोमी श्रीवास्तव, वाइस डीन डॉ. पवन भम्बानी और डॉ. राहुल तनवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
डीन डॉ. संजीव नारंग ने कहा कि एमबीबीएस में प्रवेश विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के साथ नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित पढ़ाई के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को भी महत्व देने की बात कही।
डॉ. जीएस पटेल ने कहा कि डॉक्टर बनने के लिए केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। मेडिकल शिक्षा को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ पूरा करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में शामिल होने और ऐसा डॉक्टर बनने का प्रयास करने की अपील की, जिस पर मरीज भरोसा कर सकें।
वाइस डीन डॉ. रोमी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शिक्षकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी। वहीं डॉ. राहुल तनवानी ने मेडिकल पढ़ाई के साथ कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीज की बात को ध्यान से सुनना और उसकी स्थिति को समझना एक अच्छे डॉक्टर के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में डॉ. जीएस पाल, डॉ. विमल मोदी, डॉ. आरती सहस्त्रबुद्धे, डॉ. मनीला जैन और डॉ. श्रेया निघोस्कर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षकों से संवाद कर मेडिकल शिक्षा और कॉलेज की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।


0 Comments