महापौर विदेश दौरे पर...करीबी पर जताया भरोसा, 20 दिन तक इंदौर संभालेंगे राठौर!

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में महापौर-इन-काउंसिल सदस्य राजेंद्र राठौर को जनशिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकृत किया गया है।

इंदौर। नगर निगम इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव 12 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शहर की जनसमस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए महापौर-इन-काउंसिल सदस्य राजेंद्र राठौर को अधिकृत किया गया है।

नगर निगम की ओर से 11 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया कि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 25(2) के अंतर्गत राजेंद्र राठौर को जनशिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकृत किया गया है।

आदेश के अनुसार महापौर की अनुपस्थिति के दौरान नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राजेंद्र राठौर संभालेंगे। आदेश की प्रतिलिपि नगर निगम आयुक्त, सचिव, जनसंपर्क अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

Post a Comment

0 Comments