शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, पुलिस को दौड़ाया; वीडियो वायरल

 शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने शराब दुकान में पहुंचकर पेटियां बाहर निकालीं और शराब की बोतलें तोड़कर विरोध जताया।


शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतर आईं और दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी टीम के साथ महिलाओं की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।

वायरल वीडियो में महिलाओं का आक्रोश साफ नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों को पीछे हटाते और मौके से दौड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं। महिलाओं ने शराब की पेटियां तोड़कर अपना विरोध जताया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मामले को लेकर पुलिस ने स्थिति संभाली और महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया।

Post a Comment

0 Comments