इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत भोलाराम उस्ताद मार्ग पर विद्यार्थियों से जनसंपर्क और पंजीयन अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अभियान से जुड़ने में उत्साह दिखाया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर विद्यार्थियों से संवाद किया गया।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भोलाराम उस्ताद मार्ग पर विद्यार्थियों से जनसंपर्क और पंजीयन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज कराई और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। इस दौरान युवाओं को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के लिए पंजीयन कराया गया।
अभियान में प्रदेश प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों को सामने लाने के लिए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
सच सलूजा के मुताबिक, अभियान के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ जैसा मंच शिक्षा और रोजगार सहित छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से सामने रखने का अवसर दे सकता है।
सलूजा ने बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में छात्र मौजूद रहे।

0 Comments