इंदौर। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के समझौते में ढाई साल की देरी और लंबित मांगों के निराकरण को लेकर देशभर के 8 लाख से अधिक बैंककर्मी 11 सितंबर को हड़ताल पर रहे। इसका असर इंदौर में भी देखने को मिला।
बैंककर्मियों ने सांटा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन किया और बोहरा बाजार, सराफा होते हुए प्रिंस यशवंत रोड स्थित SBI तक रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। महिला बैंककर्मियों की भी बड़ी भागीदारी रही।
फोरम के संयोजक मोहन कृष्ण शुक्ला के अनुसार, इंदौर जिले की 848 में से करीब 650 शाखाओं में काम प्रभावित रहा और लगभग 4 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। उनके मुताबिक, इससे करीब 2.57 लाख करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। प्रदेश में भी करीब 7 हजार शाखाओं में काम प्रभावित होने का दावा किया गया।


0 Comments