महाकाल से मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, दोनों जगह की पूजा-अर्चना

 

उज्जैन/आगर-मालवा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को मध्य प्रदेश के धार्मिक दौरे पर रहे। उन्होंने सबसे पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और वैदिक मंत्रों का जाप कर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद गोविंदा आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी भारत गुरु ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान गोविंदा के दर्शन के लिए फैंस की भीड़ भी उमड़ी। 

यह खबर भी पढे

Post a Comment

0 Comments