5G का दौर, फिर भी भारत में बढ़ रही 4G फोन की मांग, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Ai Generated Image

भारत में 5G स्मार्टफोन का दौर तेजी से बढ़ने के बावजूद 4G फोन की मांग एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। Counterpoint Research के मुताबिक 2026 में भारत में 4G स्मार्टफोन की शिपमेंट करीब 3% बढ़ने का अनुमान है। 4G की बाजार हिस्सेदारी भी 2025 के 11% से बढ़कर इस साल 13% तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण 5G स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। इसका असर खासतौर पर ₹10,000 से ₹20,000 वाले बजट सेगमेंट में दिखाई दे रहा है, जहां ग्राहक कम कीमत में बेहतर स्पेसिफिकेशन के लिए 4G फोन की ओर रुख कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 2025 में इस कीमत वाले सेगमेंट में सिर्फ 2 कंपनियां 4G मॉडल पेश कर रही थीं, जबकि 2026 में अब तक यह संख्या बढ़कर 12 कंपनियों तक पहुंच गई है।


Post a Comment

0 Comments