जानवरों के शिकारियों सावधान! अब आ रही CBI, छत्तीसगढ़ के बाघ शिकार कांड की होगी जांच

 


छत्तीसगढ़ में बाघों के अवैध शिकार और उनकी खाल की तस्करी का मामला अब और गंभीर हो गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से जुड़े इस मामले में तीन बाघों की खाल बरामद हुई है, जबकि अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में दूसरे राज्यों से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र पुलिस की विशेष शाखा से जुड़ा एक कांस्टेबल और एक पुलिस मुखबिर भी शामिल बताए जा रहे हैं। इससे शिकार और तस्करी के नेटवर्क के अंतरराज्यीय स्तर पर फैले होने की आशंका बढ़ गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ वन विभाग ने CBI जांच की सिफारिश की है। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। मामले में वन विभाग के तीन कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित भी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments