नेपाल में तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 5वां राहत विमान रवाना

 


नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच भारत ने नेपाल के लिए पांचवां राहत विमान रवाना किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी दी।

इस विमान में 11 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू टीम, अत्याधुनिक बचाव उपकरण और 5.5 टन जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान में मदद करेगी, जबकि दवाइयों से प्रभावित लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

भारत इससे पहले भी नेपाल को राहत सामग्री और विशेषज्ञ टीमें भेज चुका है। पांचवीं खेप के साथ भारत की ओर से नेपाल को भेजी गई राहत सामग्री की कुल मात्रा 68.5 टन हो गई है।

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर जनहानि और तबाही हुई है। ऐसे मुश्किल समय में भारत लगातार राहत और बचाव कार्यों में नेपाल का साथ दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments