इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के पलासिया इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। निजी अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इंदौर। पलासिया इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर ने आत्महत्या कर ली। रविवार शाम निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 बंटी नागर रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे और कई टाउनशिप व कॉलोनियों के विस्तार से जुड़े काम करते थे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments