उज्जैन। उज्जैन में 1 साल में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में एक करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।यह आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2024 में उज्जैन में 7.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे तो 2025 में 8.40 करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
वहीं दूसरे स्थान पर महेश्वर रहा जहां 13.53 लाख पर्यटक 2024 में पहुंचे तो 2025 में यह आंकड़ा 14.68 लाख तक पहुंच गया जो 1.15 लाख अधिक है।तीसरे नंबर पर महेश्वर, चौथे नंबर पर खजुराहो, पांचवें पर सांची, छठें पर पचमढ़ी, सातवें पर ओरछा और सबसे अंत में मांडू रहा है, जहां 2025 में मात्र 8.27 लाख पर्यटक पहुंचे तो 2024 में यह आंकड़ा 7.56 लाख था जिसमें 71000 की वृद्धि हुई है।

0 Comments