तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस ने संदिग्ध तंबाकू तस्करों की कार का करीब 40 KM तक पीछा किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को कार में प्रतिबंधित गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद ले जाए जाने की सूचना मिली थी। वाहन को रोकने की कोशिश के दौरान कार सवारों ने कथित तौर पर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। इसके बाद वेलमुरुगन कार की छत पर चढ़ गए। करीब 40 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने वाहन को रोक लिया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कार से करीब 300 किलो प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद होने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू धारा, राजेश और सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं और कथित तौर पर बेंगलुरु से कोयंबटूर तंबाकू उत्पाद लेकर जा रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
वीडियो खूब हो रहा वायरल

0 Comments