भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग सब इंस्पेक्टर यानि उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। जिसके अनुसार 9 से 23 सितंबर तक आवेदन लिए जायेंगे। कुल 507 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 28 अक्तूबर को होगी। जिसके लिए इंदौर और भोपाल सहित कई शहरों में परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।

0 Comments