TRIPLE T से की दूध की जांच, तेज होगा अभियान

इंदौर। Trust Through Testing यानि ट्रिपल टी अभियान के तहत इंदौर में दूध की त्वरित जांच की गई। पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा Food Safety on Wheels के माध्यम से बाजार में उपलब्ध विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर ही Spot Testing की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी gaps की पहचान करना, आवश्यक सुधार करवाना तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

TRIPLE T अभियान के अंतर्गत अब Rapid Milk Testing Kit को भी शामिल किया गया है। इस किट की सहायता से दूध की कुछ महत्वपूर्ण गुणवत्ता संबंधी जांच मौके पर ही त्वरित रूप से की जा सकती है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न दूध विक्रेताओं एवं डेयरी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दूध की Spot Testing की गई। प्रमुख रूप से निम्न प्रतिष्ठानों पर दूध की जांच की गई—

1. श्री कृष्णा दूध डेयरी, एम्पायर रेजिडेंसी, इंदौर

2. वृंदावन डेयरी, बिजौली मर्दाना रोड, पिपलियाहाना, इंदौर

3. फार्मर्स मिल्ककार्ट, बृजेश्वरी, पिपलियाहाना, इंदौर

4. श्री जी दूध डेयरी, शीतल नगर, इंदौर

5. कृष्णा मिल्क सेंटर, गंगा देवी नगर, इंदौर

6. महावीर दूध डेयरी, एमआर-10, इंदौर

उक्त प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त 8 से 10 फेरी विक्रेताओं के दूध की भी मौके पर त्वरित जांच की गई।

प्रथम दृष्टया की गई Rapid Testing में जांच किए गए दूध में किसी प्रकार की मिलावट सामने नहीं आई है। Rapid Testing के परिणाम प्राथमिक जांच पर आधारित होते हैं। आवश्यकता होने पर नियमानुसार आगे की विस्तृत जांच एवं प्रयोगशाला परीक्षण भी कराया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से Spot Testing, Gap Identification, Improvement और Public Awareness को एक साथ जोड़ते हुए उपभोक्ताओं के मन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments