इंदौर। आज शहर के चाणक्यपुरी चौराहा में यातायात पुलिस की टीम द्वारा विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित किया गया।
इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने वन-वे में आकर गाड़ीयाँ खरतनाक स्थिति में चालू हालत में खडी कर दी, जिससे न केवल स्वयं की जान जोखिम में पड़ रही थी, बल्कि सामने से आने वाले अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो रहा था।
गलत दिशा में वाहन चलाकर एवं खतरनाक ढंग से वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने एवं दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न करने वाले 4 वाहन चालकों के विरुद्ध थाना अन्नपूर्णा में अपराध पंजीबद्ध करवाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि गलत दिशा में वाहन चलाना एवं खतरनाक स्थिती में वाहन खड़े करना महज यातायात नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन को संकट में डालने वाला गंभीर कृत्य है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपराध पंजीबद्ध किए गए वाहन चालकों का विवरण
01 - रितेश पटेल पिता श्री महेन्द्र पटेल
02 – अनूप सिंह पिता श्री भीगूनाथ सिंह
03 – लक्ष्मण सिंगारे पिता श्री पप्पू सिंगारे
04 – संजय कुमावत पिता श्री लक्ष्मण कुमावत
क्र.| वाहन क्रमांक| उल्लंघन| अपराध की धारा
01 – मो.सा. MP41NG1709 अपराध की धारा – 285 बीएनएस, 177/116 मोटरयान अधिनियम 1988
02 - मो.सा. MP09VW4534 अपराध की धारा – 285 बीएनएस, 177/116 मोटरयान अधिनियम 1988
03 - मो.सा. MP09QX4690 अपराध की धारा – 285 बीएनएस, 177/116 मोटरयान अधिनियम 1988
04- मो.सा. MP09MG9210 अपराध की धारा – 285 बीएनएस, 177/116 मोटरयान अधिनियम 1988

0 Comments