भोपाल। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी रहे ए सांई मनोहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार नियुक्त किया गया है । कल हुई कैबिनेट की बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति के लिए सेवा शर्तें पहली बार कैबिनेट एजेंट में ही तय की गई। साथ ही वित्तीय विभाग के 2025 के सर्कुलर के प्रावधानों से भी छूट दी गई। सांई मनोहर का मुख्यालय दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय रहेगा। उनकी नियुक्ति अभी 1 साल तक की गई है। संभवतः इस नियुक्ति को अगले आदेश तक बढ़ाया भी जा सकता है।

0 Comments