चित्रकूट। पूर्वी मध्य प्रदेश में सितंबर के साथ तेज बारिश हो रही है।पिछले 24 घंटे में यहां चित्रकूट और सतना जिले में बारिश ने तांडव मचा रखा है।चित्रकूट के बाजारों में पानी भरने के कारण कई दुकानें डूब गई है तो मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है l, जो पुल के ऊपर से बह रही है। सतना में भी हालत खराब है और यहां भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने फिलहाल आज और कल स्कूल, कॉलेज तथा आंगनबाड़ी की छुट्टी घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के शेष जिलों में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। वहीं 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम मध्य प्रदेश में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है।

0 Comments