बदमाश ने आठ बार चाकू से किया हमला ,लेकिन

इंदौर। एक बदमाश द्वारा पुलिस जवान को आठ बार चाकू मारे गए, लेकिन पुलिस जवान ने हार नहीं मानी और बदमाश को पकड़ कर थाने ले गया। मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां इमली बाजार चौराहे पर मंगलवार शाम को एक बदमाश शुभम जाटव नशे में धूत होकर जा रहा था। उसने एक व्यापारी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। 

 इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी पवन की निगाह उस पर पड़ी तो वे उसे रोकने पहुंचे, लेकिन बदमाश ने उन पर ही हमला कर दिया और आठ बार चाकू से उन पर वार किए, लेकिन पुलिसकर्मी ने हार नहीं मानी और वह उसे पड़कर थाने ले गया। बताया जाता है कि बदमाश पर 11 अपराध दर्ज है। इसी दौरान बदमाश ने अपने ऊपर भी चाकू से हमला किया। बदमाश और पुलिस जवान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवान को बहादुरी दिखाने पर उसकी प्रशंसा की है।

Post a Comment

0 Comments