नई दिल्ली। बिजनेस प्लेटफार्म पर कंपनियों के ग्राहक सेवा संदेशों के लिए अब मेटा शुल्क लगाएगा। यह शुल्क कल 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। अभी ग्राहक के मैसेज के बाद 24 घंटे तक कंपनियां मुफ्त जवाब भेज सकती है ।
अब इस अवधि में भेजे गए सेवा संदेश पर अलग शुल्क लगेगा। वहीं ऑर्डर की पुष्टि और डिलीवरी अपडेट जैसे संदेश भी अब मुफ्त नहीं रहेंगे। हर बिजनेस नंबर को महीने में पहले 1000 सेवा संदेश मुफ्त मिलेंगे।
उसके बाद उसके द्वारा भेजे गए मैसेज पर शुल्क लगेगा। हालांकि सामान्य व्हाट्सएप और छोटे कारोबारी के लिए बने मुफ्त व्हाट्सएप बिजनेस एप पर यह नियम लागू नहीं होगा।

0 Comments