मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित राधाकृष्ण होटल में एक ग्राहक ने मैसूर मसाला डोसा में मरा हुआ चूहा मिलने का आरोप लगाया। घटना के बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ी और उसने उल्टी की।
मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित राधाकृष्ण होटल में एक ग्राहक ने मैसूर मसाला डोसा में हुआ चूहा मिलने की शिकायत की है। घटना के बाद ग्राहक ने बोरीवली पुलिस से शिकायत की।
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक अपने भाई और परिवार के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था। मैसूर मसाला डोसा खाने के दौरान कुछ निवाले लेने के बाद अंदर चूहा दिखाई दिया। इसे देखकर ग्राहक का भाई परेशान हो गया और उसे उल्टी होने लगी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
मामला सामने आने के बाद बोरीवली पुलिस ने शिकायत महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को भेजी। FDA ने कार्रवाई करते हुए राधाकृष्ण होटल का लाइसेंस फिलहाल निलंबित कर दिया है। FDA अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र FDA राज्यभर में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। 23 से 27 सितंबर के बीच हुई कार्रवाई में महाराष्ट्र में 30 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन निलंबित किए गए और करीब 50.60 टन खाद्य सामग्री जब्त की गई।

0 Comments