नामांतरण के लिए पटवारियों ने मांगे 2 लाख, छापा

खरगोन। लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा एक तहसीलदार और 2 पटवारियों द्वारा नामांतरण के बदले 2 लाख रूपये मांगे जाने की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ा है। आवेदक पुनीत नाड़ीवाल कसरावद बड़ी जिला खरगोन ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि सतावड तहसील सैगाव जिला खरगोन में आवेदन की धर्मपत्नी श्रीमती ममता नाड़ीवाल के नाम से कृषि भूमि है जिसका नामांतरण होना था। आवेदक द्वारा उक्त भूमि के नामांतरण हेतु तहसील सेगाँव के तहसीलदार अंतर सिंह कनेष से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि संबंधित पटवारी से बात करें आपका काम हो जाएगा। उक्त तारतम्य में आवेदक द्वारा हल्का पटवारी खोमसिंह धार्वे से बात की गई तो खोमसिंह धारवे द्वारा हलका पटवारी क्रमांक 26, कुलदीप यादव के माध्यम से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई, उपरोक्त संबंध में आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को की गई।

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.9.2026 को आरोपीगण खुम सिंह धारवे पटवारी हलका नंबर 5 ग्राम दसनावल, तहसील कसरावद जिला खरगोन, कुलदीप यादव पटवारी हलका नंबर 26 ग्राम पनाली, तहसील सैगाँव जिला खरगोन तथा अन्तरसिंह कनेश तहसीलदार सेगाँव तहसील जिला खरगोन के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी खूम सिंह धार्वे को रिश्वत राशि- 20000/-₹ प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया।

Post a Comment

0 Comments