रतलाम। रतलाम की पैराडाइज वै ली में पिकनिक मनाने गए एक स्कूल के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो शिक्षक और एक स्टूडेंट शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार हर्षित पाटीदार नामक एक स्टूडेंट पानी में फिसल गया था। उसे बचाने के लिए दो शिक्षक आगे बढ़े, लेकिन वह भी फिसलने से पानी में गिर गए। गहरे पानी में डूबने के कारण तीनों की मौत हो गई है। शिक्षकों के नाम प्रिंस मोदी और विजय सिंह राठौड़ बताए जा रहे हैं। घटना त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंट और शिक्षक के साथ हुई है।

0 Comments