सीएम के लिए अपशब्द कहने वाली प्राचार्या का ट्रांसफर, बच्चों ने मनाई खुशी



इंदौर। एक छात्रा को माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं देने को लेकर प्रिंसिपल की शिकायत हुई। छात्रा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की और बताया कि प्राचार्य मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कह रही है। इसका ऑडियो भी बाकायदा वायरल हुआ। ऑडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य का तबादला देवास कर दिया गया है। मामला देपालपुर क्षेत्र का है जहां के शासकीय विद्यालय की प्राचार्य सपना भदोरिया ने सीएम के लिए अपशब्द कहे थे। ट्रांसफर होने के बाद आज बच्चों ने विद्यालय के बाहर खुशियां मनाई और पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। बच्चों का कहना था कि प्राचार्य इसी तरीके का व्यवहार पेरेंट्स और बच्चों के साथ करती है, जिस पर उन्हें कड़ी सजा मिली है और उनका ट्रांसफर देवास हो गया है।

Post a Comment

0 Comments