एमपी कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड



भोपाल। कांग्रेस ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से 2 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद राजेंद्र भारती को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।



आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है।

गौरतलब है कि राजेंद्र भारती दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं और हाल के दिनों में विभिन्न कारणों से राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए थे। अब पार्टी की इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments