सावन में एमपी टूरिज्म की खास पहल, उज्जैन-ओंकारेश्वर- महेश्वर में मिलेगी विशेष फलाहारी थाली

 


इंदौर। सावन माह में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपी टूरिज्म) ने उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर स्थित अपनी पर्यटन इकाइयों में विशेष फलाहारी भोजन की व्यवस्था की है। यह सुविधा उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल, शिप्रा रेजिडेंसी, होटल उज्जैनी, महेश्वर के नर्मदा रिसोर्ट और ओंकारेश्वर के टेम्पल व्यू सहित कुल पांच स्थानों पर उपलब्ध रहेगी।

एमपी टूरिज्म के मैनेजर श्याम तिवारी ने बताया कि फलाहारी नाश्ता सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर का भोजन 12 से 3 बजे और रात्रि भोजन शाम 7 से रात 10:30 बजे तक परोसा जाएगा। थाली में भगर उपमा, साबूदाना वड़ा, कुट्टू और सिंघाड़े की पुड़ी, साबूदाना खिचड़ी, मौसमी फल, लौकी का हलवा, सांवा की खीर सहित कई फलाहारी व्यंजन शामिल किए गए हैं।

एमपी टूरिज्म ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सावन के दौरान धार्मिक यात्रा पर आने वाले भक्त इन पर्यटन इकाइयों में उपलब्ध विशेष फलाहारी थाली का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments