बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हंगामा हो गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक युवक चाकू लेकर उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।
सांसद के मुताबिक, पहले युवक ने नारेबाजी की और बाद में कथित तौर पर चाकू निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद पप्पू यादव ने इसे अपनी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब पप्पू यादव हाल के राजनीतिक विवादों को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कथित हमले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है

0 Comments