मध्य प्रदेश के भिंड जिले से बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान पूर्व सरपंच शब्बीर खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि खेत जोतने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल पूर्व सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है।
पुलिस ने पूरे मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

0 Comments