बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अभद्र भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपनी बात रखते समय किसी की मां या परिवार को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि विवाद के बजाय संवाद का रास्ता अपनाएं और अपनी बात शांतिपूर्ण व मर्यादित भाषा में रखें।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, ऐसे में युवाओं को देश की संस्कृति और संस्कारों को ध्यान में रखते हुए व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शांति, प्रेम और मर्यादा की भाषा अपनाने की अपील की।

0 Comments