उज्जैन। महाकाल मंदिर के गेट नंबर-1 के बाहर स्थित शिवम रेस्टोरेंट में शनिवार रात श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने के आरोप सामने आए हैं।
घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।

0 Comments