अयोध्या। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को अजय राय ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उनके स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में मछली-भात का भोज रखा गया। रिपोर्टों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए करीब 10 क्विंटल मछली पकाई गई थी।
यह मामला इसलिए चर्चा में आया क्योंकि आयोजन सावन मास और एकादशी के दौरान हुआ। संत समाज ने मछली भोज को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे अयोध्या की धार्मिक मर्यादा और सनातन आस्था के खिलाफ बताया। महामंडलेश्वर विष्णु दास और महंत सीताराम दास ने अजय राय से माफी की मांग की।

0 Comments