त्योहारो का सीजन आते ही एक्शन में प्रशासन, सैकड़ों किलो नकली खाद्य पदार्थ नष्ट

 


मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को छाता क्षेत्र में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 500 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में पनीर निर्माण के लिए रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो जैसी सामग्री मिली। नष्ट किए गए 500 किलो पनीर की अनुमानित कीमत करीब 1.05 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 2,000 लीटर दूध भी कार्रवाई के दायरे में आया।

खाद्य विभाग ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नकली और मिलावटी डेयरी उत्पादों के खिलाफ अभियान जारी है।

Post a Comment

0 Comments