इंदौर। भाजपा इंदौर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने अपने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय संगठन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी कार्यालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
चावड़ा के इस कदम को संगठन सर्वोपरि की भावना की मिसाल बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेतृत्व जिस मार्ग पर चलता है, वही कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बनता है। जन्मदिन के अवसर पर चावड़ा का यह योगदान संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

0 Comments