चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े एक गंभीर आरोप ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक रेप केस को दबाने के लिए गुरप्रीत कौर ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को आरोपों की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर Action Taken Report (ATR) जमा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय की महिला सुरक्षा डिवीजन को भी भेजा है।
आरोप पूर्व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जज रंजीत सिंह की शिकायत के आधार पर सामने आए हैं। दूसरी ओर, गुरप्रीत कौर ने आरोपों को खारिज करते हुए रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है और कथित आरोपों पर जवाब मांगा है।
AAP ने आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। वहीं विपक्ष ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब और राजनीतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज कर दी है।

0 Comments