नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 21 अगस्त को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचा भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जानकारी ली। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने घायल छात्र की शिकायत और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कथित तौर पर पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत भी दी। इस दौरान उन्होंने DCP सचिन शर्मा से मुलाकात की।
यह मामला 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है। पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के दावों में मतभेद सामने आए हैं।

0 Comments