गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘ऐ वतन तेरे लिए हम जान भी देंगे’ वाली पंक्ति पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
मंच से बोलते हुए शाक्य ने कहा कि “वतन के लिए हम जान क्यों दें, जान इतनी सस्ती है क्या?” इसके बाद उन्होंने कहा कि वतन के लिए जान नहीं देंगे, बल्कि “जान लेंगे”। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह बयान गुना में आयोजित बलराम महोत्सव के दौरान दिया गया। इससे पहले इसी कार्यक्रम में महिलाओं और रामायण-महाभारत को लेकर शाक्य की टिप्पणी पर भी विवाद हो चुका है।

0 Comments