इस रक्षाबंधन दिनभर राखी बांध सकेंगी बहनें

 


इस बार का रक्षाबंधन कई योग लेकर आया है। इस बार 28 अगस्त को भद्रा का साया नहीं होने से बहनें दिनभर अपने भाई को राखी बांध सकेंगी। पंडितों का कहना है कि 27 अगस्त को ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से भद्रा शुरू होगी जो इसी दिन रात 9. 28 बजे समाप्त हो जाएगी। 

दूसरे दिन रक्षाबंधन पर सुबह 6 बजकर 8 मिनट से उत्तम मुहूर्त रहेगा जो 9 बजकर 48 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद 11.48 से 12.56 तक अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधी जा सकेगी। हालांकि इस दिन दोपहर और शाम को भी अच्छा चौघड़िया है, उसके अनुसार भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार और पूर्णिमा का संयोग बनना भी इस दिन को खास बना रहा है। 

Post a Comment

0 Comments