जयपुर के बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीण CJP के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वे स्कूल का राजनीतिकरण नहीं चाहते। CJP नेता आशुतोष रांका का दावा है कि स्कूल की हालत बेहद खराब है और बच्चे भैंसों के तबेले जैसी जगह में पढ़ने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल भवन काफी जर्जर है और फिलहाल गांव के एक बड़े भवन में दो कमरों में करीब 20-30 बच्चों की पढ़ाई हो रही है।

0 Comments