कीचड़ में बैठ गए पार्षद? ये थी मांग



इंदौर। इन्दौर शहर में आज सुबह एक अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। नगर निगम के खिलाफ पार्षद और रहवासी कीचड़ में बैठ गए। दरअसल वार्ड 75 भावना नगर-पालदा नाका में सड़क नहीं बनने से नाराज लोग परेशान होकर कीचड़ में बैठ गए। वे कमिश्नर से मिलने की मांग कर रहे थे और समाधान तक धरने पर अड़ने का काह रहे थे। धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी का कहना है कि लंबे समय से सड़क खराब है, बारिश में कीचड़ हो जाता है। यहाँ से निकलना मुश्किल है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इस रोड का निराकरण नहीं होगा, तब तक हम धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे। हमारी कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर से मांग है कि हमसे मुलाकात कर हमारी समस्या का समाधान करें। रहवासियों ने भी चेतावनी दी है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर आश्वासन नहीं देते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments