नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज कर ली। FIR की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर छह घंटे से ज्यादा समय तक धरने पर बैठे थे।
राहुल गांधी सुबह साहिल लोचव के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। जब तत्काल FIR दर्ज नहीं हुई तो राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया।
साहिल लोचव का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पैलेट लगने से उनकी आंख में गंभीर चोट आई। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रदर्शन के दौरान अपने जवानों द्वारा पैलेट गन चलाए जाने के आरोप से इनकार किया था और कहा था कि ऐसी बंदूकें उसके शस्त्रागार का हिस्सा नहीं हैं।

0 Comments