इंदौर। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल सयाजी का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है कल इस होटल में खाद्य विभाग के अफसर ने छापा मारा था और कई अनियमितताएं पाई थी वहीं कई खाद्य पदार्थ अमानक भी पाए गए थे जो मेहमानों को भरोसे जा रहे थे। इसके बाद आज कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर होटल को सील करने की कार्रवाई कर दी गई है। यहां का किचन सील कर दिया गया। इसको लेकर पूरे शहर में चर्चा है जो होटल फाइव स्टार के नाम पर चर्चा में था, उसके पास फाइव स्टार का लाइसेंस तक नहीं था और न हीं FSSAI का फूड लाइसेंस था। माना जा रहा है कि होटल में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

0 Comments