महू। अगर आपको प्रकृति का असली मजा लेना हो तो तैयार हो जाइए। कल से पातालपानी और कालाकुंड की सुरम्य वादियों की सैर कराने के लिए हेरिटेज ट्रेन शुरू की जा रही है। हालांकि यह ट्रेन करीब 2 माह देरी से चलाई जा रही है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन पातालपानी से सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और रास्ते में प्रयटन स्थलों की सैर कराते हुए दोपहर 1.35 बजे पातालपानी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

0 Comments